{"_id":"585584d04f1c1b2e296497a2","slug":"officer-complaint-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं बाबू जरूर हूं लेकिन तुमसे झाड़ू लगवा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं बाबू जरूर हूं लेकिन तुमसे झाड़ू लगवा दूंगा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
dummy photo
जिला सेवा योजन अधिकारी ब्रजबाला गुप्ता ने अपने ही बाबू पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह इन हालातों में काम नहीं कर सकतीं। दफ्तर का बाबू धमकी देकर कहता है कि तुमसे झाड़ू लगवा दूंगा, आए दिन अभद्र व्यवहार करता है। डीएम के समक्ष अपना दुखड़ा बताते समय रोने लगीं सेवा योजन अधिकारी।
बताए अनुसार घटना नौ दिसंबर की है। वह इस संबंध में वृंदावन पुलिस से भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 15 दिसंबर को उन्होंने जिलाधिकारी नितिन बंसल से शिकायत की। उन्होंने कहा कि लिपिक सुनील गुप्ता मेरे पूर्ववर्ती अफसरों के साथ मारपीट कर चुके हैं। इस पर उन्हें बर्खास्त किया गया था, जिनकी कोर्ट के आदेश पर फरवरी माह में बहाली हुई है।
जिला सेवायोजन अधिकारी की शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी बाबू शनिवार को तलब हुआ। उसने जिला सेवायोजन अधिकारी पर ही बोनस न देने, इनकमटैक्स सहित विभिन्न बिंदुओं पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।