फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Office Assistant and XEN Exchange Blows

Mathura News: कार्यालय सहायक और एक्सईएन के बीच चले लात-घूंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Office Assistant and XEN Exchange Blows
कोसीकलां। विद्युत विभाग के एक्सईएन से चिकित्सकीय अवकाश की स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लेकर गए कार्यालय सहायक और एक्सईएन के बीच जमकर लात-घुंसे चले। इस दौरान एक्सईएन कुर्सी से गिर गए और वहां रखा एसडीओ छाता का मोबाइल टूट गया। कर्मचारी घटना की जानकारी एसई प्रथम को देने मथुरा चले गए। मुख्य अभियंता ने दोनों पक्षों को तलब किया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की दोपहर एक्सईएन सुरेंद्रपाल सिंह के समक्ष कार्यालय सहायक मोरध्वज सिंह चिकित्सीय अवकाश के अनुमोदन स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लेकर गए थे। जिस पर एक्सईएन द्वारा चिकित्सकीय अवकाश को अस्वीकृत कर दिया। आरोप है कि स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करने पर एक्सईएन ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मना करने पर एक्सईएन ने मोरध्वज सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी एवं बर्खास्त करने की धमकी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे त्रस्त होकर मोरध्वज ने एक्सईएन को धक्का दे दिया, जिससे वह कुर्सी से नीचे गिर गए। इसी दौरान वहां रखा एसडीओ छाता का मोबाइल गिरकर टूट गया। मारपीट में मोरध्वज के कपड़े भी फट गए। दोनो पक्षों ने मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


कार्यकारी सहायक ने दफ्तर में घुसते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी और वहां रखे सरकारी कागजात फाड़ दिए। मना करने पर पेपर वेट से हमला कर दिया। कर्मचारी को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्रपाल सिंह, एक्सईएन, कोसीकलां डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed