फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud is happening in online booking of ashrams, devotees should be careful

Mathura News: आश्रमों की ऑनलाइन बुकिंग में हो रही ठगी, श्रद्धालु रहें सावधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud is happening in online booking of ashrams, devotees should be careful
 विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते डीएम चंद्र प्रकाश सिंह।
वृंदावन। धार्मिक नगरी में लाखों श्रद्धालु आते हैं जो कि होटलों और आश्रमों में ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं। इस बात का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। आश्रमों की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। हाल ही में दो प्रमुख आश्रमों में श्रद्धालुओं से लाखों रुपये की ठगी की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


ठग फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया पेजों के जरिए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और बुकिंग के नाम पर सीधे बैंक खातों में पैसे डलवा रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए वृंदावन के प्रमुख आश्रम श्रीजी आश्रम ने अपने मुख्य द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है, जिनमें लिखा है यहां ऑनलाइन बुकिंग नहीं होती है और न ही ऑनलाइन पैसे लिए जाते हैं।
विज्ञापन


ठगी के नए तरीके
ठग गलत मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप के जरिये श्रद्धालुओं को विश्वास में लेकर बुकिंग कन्फर्मेशन के नाम पर फर्जी रसीद भेज रहे हैं। कई मामलों में श्रद्धालु जब वृंदावन पहुंचते हैं तो उन्हें पता चला कि आश्रम में कोई बुकिंग नहीं हुई है और संबंधित नंबर भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-साइबर ठगों से बचने के लिए खुद ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पर आंखें मूंदकर विश्वास नहीं करें। किसी ही सोशल साइट्स पर विज्ञापन देखकर एकदम आकर्षित होने से ठगी के चांस भी बढ़ जाते हैं।

-श्लोक कुमार, एसएसपी

केस नंबर एक
इस्काॅन मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया तो मंदिर प्रबंधन की ओर से पिछले दिनों एफआईआर कराई गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।


केस नंबर दो
श्रीजी आश्रम प्रबंधन के पास भी ऐसी ही शिकायतें आ रहीं थीं तो उन्होंने आश्रम में ही ठगों से बचाने के लिए बोर्ड लगा दिया है कि हमारे यहां एडवांस बुकिंग नहीं की जाती और न ही ऑनलाइन भुगतान किया जाता है।

 विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते डीएम चंद्र प्रकाश सिंह।

 विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते डीएम चंद्र प्रकाश सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed