{"_id":"68657c8dd9eef19fb10262c7","slug":"now-the-old-mans-last-rites-were-performed-under-a-temporary-tin-shed-mathura-news-c-369-1-mt11009-132059-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अब अस्थायी टिनशेड के नीचे किया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अब अस्थायी टिनशेड के नीचे किया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
मथुरा। चिता के ऊपर अस्थायी टिनशेड लगाकर अंतिम संस्कार करते ग्रामीण।
- फोटो : mathura
Link Copied
मथुरा। फरह क्षेत्र बुधवार को फिर बारिश से बचने अस्थायी छत बनाकर अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया। गांव हृदय के ग्रामीणों को बारिश के मौसम में अस्थायी टिनशेड लगाकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को हृदय गांव के निवासी श्यामलाल (75) की मृत्यु हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोगों ने खेत में चिता के ऊपर अस्थायी टिनशेड लगाकर अंतिम संस्कार किया। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान रामसरन ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में पांच गांव हैं। मगर, किसी भी गांव में स्थाई श्मशान स्थल नहीं है। इससे बारिश में अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी होती है। वह अधिकारियों को जल्द ही श्मशान स्थल निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्ताव देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को फरह क्षेत्र के ही गांव पींगरी के लोगों को बारिश में तिरपाल तानकर मृतक महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।