फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now the fragrance of Braj's Basmati rice will spread abroad

Mathura News: अब विदेशों में महकेगी ब्रज के बासमती चावल की खुशबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now the fragrance of Braj's Basmati rice will spread abroad
सुरीर क्षेत्र में खेत मे खड़ी धान की फसल।
अम्बर अग्निहोत्री
विज्ञापन


मथुरा। ब्रज की मिट्टी में पैदा होने वाले सुगंधित बासमती चावल की खुशबू अब विदेशों में भी महकेगी। यहां बासमती चावल की खरीद के लिए आठ से अधिक निर्यातक मथुरा की मंडियों से धान खरीदकर बासमती चावल विदेशों तक भेजेंगे। कृषि विभाग के अधिकारी भी इस बार धान की खेती करने वाले किसानों पर ध्यान दे रहे हैं।

जिले के 10 ब्लॉकों में 38 हजार 500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में सुगंधित धान की खेती हो रही है। इसमें करीब 10-11 लाख क्विंटल धान का उत्पादन होता है। यहां पर सबसे ज्यादा सुगंधित बासमती चावल ही होता है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को बासमती की पैदावार करने के लिए लगातार चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। अपर जिला कृषि अधिकारी स्मृति सिंह ने बताया कि सुगंधित बासमती चावल का लगातार लक्ष्य बढ़ाया जा रहा है। 2024 में 36,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इसकी फसल की गई थी। इस बार किसानों ने जागरूकता दिखाते हुए 2000 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में यह बासमती चावल की फसल की है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह खरीद यहां के स्थानीय कारोबारियों के साथ निर्यातक कर रहे हैं। इनमें एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीईडीए) और एलटी फूड के रूप में बड़े निर्यातक मौजूद हैं।
विज्ञापन


मंडी के आढ़तियों का कहना है कि मथुरा में उत्पादित बासमती चावल-1509 और सुगंधा विदेशों के लिए निर्यात होता है। इसे ईरान, ईराक, सऊदी अरब, कुवैत आदि देशों में भेजा जाता है। अनाज मंडी के आढ़ती सुनील चौधरी ने बताया कि बासमती धान की 80 प्रतिशत खरीद विदेशी निर्यात के लिए ही हो रही है। राया के किसान राजकुमार ने बताया कि बासमती चावल बिक्री करने पर पिछले साल 3800 से 4100 रुपये तक की कीमत मिली थी, इस बार भी उन्होंने इस चावल की पैदावार की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



1509 और सुगंधा अधिक पसंद

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 38,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है। इसमें बासमती की किस्म 1509, 1692, 1847, 1718, 1121 शामिल हैं। इसमें निर्यात के लिए बासमती की 1509 और सुगंधा को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। इसलिए किसान यह ज्यादा करते हैं।




---
मथुरा में धान की अच्छी किस्म की खेती होती है। इनकी खरीद के लिए निर्यातक भी यहां पहुंचते हैं। विदेशों में मथुरा के चावल का बड़ा निर्यात है। यहां पर किसान भी अच्छी तरह से सुगंधित बासमती की पैदावार करते हैं। - आवेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed