{"_id":"57dede204f1c1b1a0aa82760","slug":"now-pt-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राहुल गांधी नहीं पंडित राहुल गांधी कहिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राहुल गांधी नहीं पंडित राहुल गांधी कहिए...
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पंडित राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राहुल गांधी को अब पंडित राहुल गांधी बताने वाले होर्डिंग्स दिखाई दे रहे हैं। यह होर्डिंग्स प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उमेश पंडित ने जिले में लगवाए हैं। इन्हें कांग्रेस की ‘27 साल, यूपी बेहाल’ यात्रा के जिले में स्वागत के लिए लगाया जा रहा है।
26 सितंबर को जिले में आ रही कांग्रेस की ‘27 साल, यूपी बेहाल’ यात्रा का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उमेश पंडित की ओर से लगवाए गए होर्डिंग्स से साबित हो रहा है कि ‘जात न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर’ का नारा देने वाली कांग्रेस अब सूबे में जातिवाद का कार्ड खेलने जा रही है।
संभवत: यही कारण है कि शीला दीक्षित को प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट किया गया है। जब आलाकमान ने ही ब्राह्मण जाति पर दांव खेलने का निर्णय लिया है तो फिर ऐसे में प्रदेश के नेता भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस का यह ब्राह्मण प्रेम देखते हुए ही संभवत: महामंत्री उमेश पंडित ने राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी बताते हुए स्वयं के लिए भी ब्राह्मण होने का दांव चल दिया है। महामंत्री उमेश पंडित कहते हैं कि राहुल गांधी तो ब्राह्मण ही हैं, फिर उन्हें पंडित राहुल गांधी बताए जाने में क्या आपत्ति है। फिर सबसे अलग चलने के लिए कुछ नया ही करना पड़ता है।