{"_id":"57dd8a9d4f1c1b5e48d4873a","slug":"now-man-died-in-mant-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बुखार से मांट के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बुखार से मांट के युवक की मौत
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
जिले फैल रहा बुखार अब जानलेवा हो रहा है। वृंदावन के देवी आटस और टैंटीगांव के बाद अब मांट के गांव नगला बिंदा में बुखार से युवक रविंद्र की जान चली गई। जानलेवा बुखार के चलते ग्रामीण अंचल के लोग दहशत में है। इधर, शहर में चिकनगुनिया ने लोगों को बेदम कर दिया है।
नगला बिंदा में यादराम के पुत्र रविंद्र कई दिन से बुखार से पीड़ित थे और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव नगला भीम, पपरेला, अर्रुआ, देवनगर, बालकिशन गढ़ी, नगला बैसला, नंद नगरिया, जनकपुर, आशागढ़ी, राजागढ़ी, तुलागढ़ी, भदनवारा, नगला जयसिंह, लौहई, भालई, डडीसरा, कराहरी, खंजरावास, बदनपुर, महमूदगढ़ी, खायरा आदि गांवों में बुखार के कहर से लोग कराह रहे हैं।
इधर, शहर में लोग चिकनगुनिया के शिकार हो रहे हैं। धौली प्याऊ निवासी रामभरोसे अग्रवाल ने बताया कि बुखार की चपेट में पूरा परिवार है। इस बुखार में जोड़ों में दर्द के चलते चला भी नहीं जा रहा है। धौलीप्याऊ, चंद्रपुरी, चंदनवन, मोतीकुंज, नारायण पुरी के अलावा जयसिंह पुरा क्षेत्र में भी बुखार का कहर लोगों को सता रहा है।
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली की दौड़ लगा रहे डेंगू के रोगी
शहर में डेंगू के रोगियों की संख्या भी अच्छी खासी है। हालांकि इस बात से स्वास्थ्य विभाग इत्तफाक नहीं रख रहा। डेंगू पीड़ित रोगी के परिवारीजनों ने बताया कि निजी अस्पताल में डेंगू बताने के बाद अब वो आगरा में इलाज करा रहे हैं। इधर, निजी चिकित्सक भी दबी जुबान इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि पिछले सप्ताह डेंगू के पॉजिटिव रोगी सामने आ रहे हैं। इस बीच कोढ़ में खाज ये है कि जिला अस्पताल की ब्लड सेपरेशन यूनिट बंद पड़ी है। यहां गरीब मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं ठप हैं। ऐसे में प्लेटलेट्स के लिए रोगी और तीमारदार इधर-उधर भटक रहे हैं।