फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now get OTS registered at CHC also

Mathura News: अब सीएचसी पर भी कराएं ओटीएस के पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now get OTS registered at CHC also
मथुरा। विद्युत निगम द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक केंद्रों को भी शामिल कर लिया है। अब ओटीएस योजना के लिए सीएचसी पर भी उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा सकते हैं। महानगर के सभी सीएचसी पर विद्युत निगम द्वारा अपना कर्मचारी बिठा दिया है।
विज्ञापन



महानगर में विद्युत उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 800 करोड़ रुपये का बकाया है। इसे वसूलने के लिए अधिकारियों द्वारा चेकिंग अभियान, कनेक्शन काटने का अभियान चलाया, लेकिन वसूली में ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसी तरह का हाल पूरे प्रदेश का है। योगी सरकार ने बकाया वसूली के लिए आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की है। इसके तहत किसान, विद्युत बकाएदारों एवं बिजली चोरी के मामले के बकाएदारों को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। योजना के पंजीकरण के लिए सभी बिजली घरों पर काउंटर बनाए गए हैं। इसके बाद भी पंजीकरण की संख्या में खासा इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन



अब विद्युत निगम ने पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को भी शामिल कर लिया है। निगम के अधिकारियों ने जिले में संचालित सभी 12 सीएचसी केंद्रों पर पंजीकरण के लिए अपना कर्मचारी बिठा दिया है। निगम की सोच है कि जो लोग सीएचसी पर जो लोग उपचार के लिए आते हैं वह कांउटर देखेंगे तो अपना पंजीकरण अवश्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






ओटीएस योजना का लोग ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सके। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है।

-प्रद्युम्न त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed