फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now e-rickshaws will be controlled

Mathura News: अब ई-रिक्शाओं पर कसी जाएगी नकेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now e-rickshaws will be controlled
मथुरा। होली गेट चौराहे पर बेतरतीब खड़े ई रिक्शा।  - फोटो : mathura
मथुरा। मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर ई-रिक्शाओें की भरमार है। मुख्य मार्ग से लेकर शहर सड़कों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों का भी सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने इन पर लगाम लगाने की कवायद की है। पुलिस ऐसे ई-रिक्शा मालिकों को नोटिस देगी जो यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के अनुसार जिले में 19 हजार के करीब ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि सड़कों पर इनकी संख्या 27 से अधिक है। जुलाई माह में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 20 हजार के चालान किए, जबकि 200 के करीब ई-रिक्शा सीज किए गए। पुलिस की कार्रवाई के चलते ई-रिक्शा संचालकों में अफरातफरी मच गई थी। सबसे ज्यादा परेशानी बिना पंजीकरण के संचालित ई-रिक्शा संचालकों को हुई। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन में तो जैसे ई-रिक्शा की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक जाम का भी प्रमुख कारण बनते हैं। इसके साथ ही आए दिन ई-रिक्शा पलटने के कारण लोग घायल होते हैं। लगातार बढ़ रही संख्या से ट्रैफिक के साथ ही सिविल पुलिस भी परेशान हैं। पुलिस अब ऐसे वाहनों को चिह्नित कर रही है जो कि यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं। यातायात प्रभावित करने वाले ई-रिक्शा संचालकों को पुलिस नोटिस देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़ी संख्या में नाबालिग चला रहे ई-रिक्शा
जिले में भर में बड़ी संख्या में नाबालिग ई-रिक्शा के ड्राइवर बने हैं। वह बिना लाइसेंस और प्रशिक्षण के ही ई-रिक्शा चला रहे हैं। इस ओर ट्रैफिक और एआरटीओ प्रवर्तन की टीम का ध्यान नहीं है। तिराहे-चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों के सामने ही नाबालिग ई-रिक्शा में सवारियों को बिठाते और उतारते हैं। बावजूद इसके पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है।


एक-एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत हैं 50-50 ई-रिक्शा
ई-रिक्शा की आई बाढ़ से परेशान पुलिस ने जब एआरटीओ कार्यालय से पंजीकरण ई-रिक्शा की लिस्ट निकलवाई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। लिस्ट में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने 50-50 ई-रिक्शा का पंजीकरण करा रखा है। पुलिस का मानना है कि ऐसे लोग ठेकेदार बन जाते हैं और अपनी मनमानी के अनुसार ई-रिक्शा का संचालन करते हैं। इसके चलते ही यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। पुलिस इन्हें भी नोटिस थमाएगी।


वर्जन
जिले में लगातार ई-रिक्शाओं की संख्या बढ़ रही है। यह जाम का प्रमुख कारण बन रहे हैं। पुलिस यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब इन्हें नोटिस थमाया जाएगा। यदि इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया तो पंजीकरण निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
-श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed