{"_id":"587678884f1c1b7840ba7f87","slug":"now-crpf-soldier-upload-vedio","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीआरपीएफ जवान का वीडियो हुआ वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीआरपीएफ जवान का वीडियो हुआ वायरल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर बीएसएफ के जवान का वीडियो वायरल होने के बाद कई दूसरे जवान भी अपना दर्द बयां करने को सामने आने लगे हैं। अब सीआरपीएफ के एक जवान ने भी पीड़ा बयां की है। वीडियो के माध्यम से सीआरपीएफ जवान ने अपना संदेश पीएम तक पहुंचाने की गुहार लगाई है। पिछले सप्ताह बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने तैनाती के दौरान परोसे जा रहे भोजन पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल किया था।
इस मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गृह सचिव को जांच के आदेश दिए थे। इस पर बीएसएफ उक्त जवान के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने जा रही है। अब सीआरपीएफ के सिपाही मथुरा जनपद के गांव सहजुआ थोक सौंख निवासी जीत सिंह का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में जीत सिंह ने भी बीएसएफ जवान तेज बहादुर की भांति प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि सीआरपीएफ के जवान चुनाव, वीआईपी, वीवीआईपी, संसद सहित विषम स्थितियों वाले राज्याें में तैनात हैं।
इसके बावजूद न वेलफेयर मिलता है न समय से छुट्टियां। आर्मी में पेंशन है, हमारी पेंशन थी वो भी बंद हो गई। 20 साल बाद नौकरी छोड़कर जाएंगे तो क्या करेंगे। हमें एक्स सर्विसमैन की सुविधा नहीं, केंटीन की सुविधा नहीं, मेडिकल की सुविधा नहीं, जबकि ड्यूटी हमारी सबसे ज्यादा है। हमे भी इसकी सुविधाएं मिलनी चाहिए।