फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now apeal in NGT for yamuna

यमुना को नालों से बचाने के लिए जाएंगे एनजीटी

Wed, 24 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 24 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
now apeal in NGT for yamuna
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को अब मथुरा-वृंदावन के यमुना में गिर रहे नालों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पालिका और प्रशासन के अफसरों कीलापरवाही से भी अवगत कराया जाएगा। यमुना प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे याचियों ने अपील दायर करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


यमुना में प्रदूषण दूर करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों को अनसुना कर रहे अफसरों पर लगाम लगाने की एक और कोशिश की जा रही है। इसमें पर्यावरण पर लंबे समय से काम कर रहे वृंदावन के मधुमंगल शुक्ला अब एनजीटी में नालों को यमुना में गिरने से रोकने की पहल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी याचिका वह पांच मार्च की सुनवाई के दौरान एनजीटी में दाखिल करेंगे। इस दिन उनकी याचिका पर वृंदावन में यमुना किनारे कूड़े निस्तारण के संदर्भ में सुनवाई होनी है। एनजीटी के आदेश पर वृंदावन पालिका ने पागल बाबा मंदिर के निकट स्थित टंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण का प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस प्रस्ताव पर आपत्ति लगा दी गई है, जिसका कारण यहां करीब ढाई सौ से अधिक डूडा द्वारा बनाए गए आवास हैं। प्लांट की स्थापना से यहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इधर, मथुरा शहरी क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना को लेकर एनजीटी में याचिका गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने दायर कर दी है। इस पर भी सुनवाई होनी है। गौरतलब रहे कि मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र के सभी नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं।


दोनों ही पालिकाओं ने एसपीएस और एसटीपी संचालन पर चुप्पी साध ली है। यहां तक कि प्रशासनिक अफसरों के निरीक्षण में भी नाले यमुना में सीधे जाते देखने के बाद भी इन्हें नियंत्रित करने के प्रयास किसी स्तर से नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed