फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   notis to shope

115 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नगर निगम ने दिए नोटिस

Wed, 22 Jan 2020 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
notis to shope
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत स्वकर निर्धारण में रुचि न दिखाने पर 115 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई कर निर्धारण की प्रक्रिया के तहत नगर निगम ने की है।
विज्ञापन

कई माह से मथुरा-वृंदावन नगर निगम में स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इसके तहत आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कर का निर्धारण खुद ही कराना है। वृंदावन क्षेत्र में जहां 8500 आवासीय भवन हैं, वहीं 200 से अधिक व्यावसायिक भवन पंजीकृत हैं। इन सभी को स्वकर निर्धारण के लिए निगम के स्तर से जागरूक किया गया, लेकिन व्यावसायिक भवन स्वामियों ने निगम के आग्रह पर कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

इस स्थित में नगर निगम के कर विभाग ने अपना सर्वे आकलन करते हुए संबंधित 115 व्यावसायिक भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी ने बताया कि स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया में अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जल्द वृंदावन क्षेत्र व्यावसायिक के बाद आवासीय क्षेत्रों में भी कर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed