Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notices were issued to several officers, including three SDMs, for stubble burning

Mathura News: पराली जलाने पर तीन एसडीएम सहित कई अफसरों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Notices were issued to several officers, including three SDMs, for stubble burning
मथुरा। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने और रोकथाम में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी समेत 3 एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पराली की घटनाओं की निगरानी में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वीडीओ, लेखपाल, प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिए। इसके बाद भी पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, गोवर्धन एसडीएम प्राजाक्ता त्रिपाठी, मांट एसडीएम रितु सिरोही, छाता एसडीएम वैभव गुप्ता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

इसमें भूमि संरक्षण अधिकारी और कई तहसीलदार भी शामिल हैं। इधर, प्रशासन ने पराली के मामले में लापरवाही बरतने पर विभिन्न विभागों के 11 कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है, जिसमें निलंबन और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई शामिल है। इसके अलावा करीब 13 किसानों को जेल भी भेजा जा चुका है और 2.92 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 1.87 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि यदि अब किसी भी क्षेत्र में पराली जलने की घटना सामने आती हैं, तो संबंधित एसडीएम से लेकर बीट स्तर के कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed