{"_id":"678fec999b91d025ef067848","slug":"notice-to-three-public-service-center-operators-mathura-news-c-369-1-mt11008-124067-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन जनसेवा केंद्र संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन जनसेवा केंद्र संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी।
मथुरा। फार्मर रजिस्ट्री की अंतिम तिथि के अब केवल 9 दिन रह गए है। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की तो योजना की प्रगति ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर नाराज दिखे। उन्होंने प्रतिदिन जिले में 7 हजार फार्मर रजिस्ट्री आवेदन कराने का एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया। कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जनसेवा केंद्रों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया।
जिले के दस ब्लॉकों में 3.11 लाख किसानों की फार्मर आईडी बननी है। जिसमें से अब तक 75829 किसानों ने ही आईडी बनवाई है। जो लक्ष्य से मात्र 25 प्रतिशत कार्य हुआ है। डीएम ने कहा कि जल्द ही इसमें सुधार नहीं हुआ तो कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता को देखते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मनोयोग के साथ यह कार्य करे और सुधार लाएं।
उन्होंने पांच तहसीलों के एसडीएम को क्षेत्र में निरीक्षण करने के साथ प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन मांगी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि सभी विभाग के अधिकारी इसमें लगे हुए हैं। किसान भी आगे आकर आवेदन कराएं। 31 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन किसानों ने इसमें आवेदन नहीं किया है उनकी फरवरी माह में पीएम किसान सम्मान निधि को रोक दिया जाएगा। संवाद