{"_id":"e192a370ffb90f26ddb420b38a560420","slug":"notice-to-the-resident-of-jawaharbagh-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने सत्याग्रहियों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने सत्याग्रहियों को थमाया नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरबाग में पिछले सवा साल से डेरा जमाए सत्याग्रहियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश थमा दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जवाहरबाग में सत्याग्रहियों के साथ कोर्ट के आदेश सहित अन्य बिंदुओं पर वार्ता भी की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल तोमर की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जवाहरबाग प्रकरण के निस्तारण के निर्देश डीएम और एसएसपी को दिए हैं। 20 मई को जारी निर्देश के अनुपालन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने जवाहर बाग में सवा साल से डेरा जमाए सत्याग्रहियों को नोटिस जारी किया था।
लेकिन सत्याग्रहियों ने इसे लेने से इंकार कर दिया। इस पर नोटिस को जवाहर बाग पर चस्पा करने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई।
इसी दौरान सत्याग्रहियों के प्रतिनिधि के तौर पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार से मिलने आए राजवीर सिंह ने अपना पक्ष रखा। सिटी मजिस्ट्रेट ने उद्यान विभाग में हुए नुकसान, कर्मचारियों से मारपीट की बात कही। राजवीर ने इन आरोपों को गलत बताया। साथ ही जवाहरबाग आने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने जवाहर बाग पहुंचकर संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां सत्याग्रहियों के नेताओं से वार्ता भी की। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की प्रति भी उन्हें थमा दी।