फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   notice to jaigurudev ashram in mathura

निर्माण रोकने के लिए जयगुरुदेव आश्रम को नोटिस

Fri, 07 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 07 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
notice to jaigurudev ashram in mathura
जय गुरुदेव
बाबा जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे निर्माण पर विकास प्राधिकरण ने रोक लगा दी है। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई। इसकी सूचना डीएम और एसएसपी को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


जयगुरुदेव मंदिर के पीछे समाधि का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है। न केवल निर्माण रोकने के आदेश दिए हैं, बल्कि इसमें ग्राम पंचायत की जमीन को पट्टे पर देने पर भी कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश को देखते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें उक्त स्थल पर निर्माण तत्काल प्रभाव से रोकने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकृष्ण यादव के नाम जारी नोटिस में विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार ने कहा है कि अब संशोधित मानचित्र के अनुरूप भी निर्माण न किया जाए। बताते चले कि इस निर्माण को लेकर हाईकोर्ट ने विकास प्राधिकरण से भी जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed