फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nor 17 police station incharge are inspector

एसएसपी ने 17 इंस्पेक्टर थाना प्रभारी बनाए

Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
nor 17 police station incharge are inspector
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
अब थानों की कमान थ्री स्टार के हाथों में होगी। अभी तक थानों की कमान दरोगाओं पर थी, लेकिन शासन के निर्देशानुसार जिले के 22 थानों में से 17 थानों की कमान इंस्पेक्टरों को सौंप दी गई है। सोमवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती की और कुछ इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नौहझील तेजबहादुर यादव को थाना हाईवे प्रभारी, निरीक्षक सुरेश सिंह अपराध शाखा से मगोर्रा थाना प्रभारी, निरीक्षक धनुष कुमारी पुलिस लाइन से महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक तसनीम अहमद पुलिस लाइन से थाना सदर बाजार प्रभारी, निरीक्षक उदयप्रताप सिंह पुलिस लाइन से थाना बरसाना प्रभारी, निरीक्षक रघुराज सिंह भाटी थाना मगोर्रा से अपराध शाखा, महिला निरीक्षक नरेंद्र सैनी महिला थाना से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, एसआई जितेंद्र दीखित थाना बरसाना प्रभारी से एसएसआई नौहझील, एसआई प्रदीप कुमार थाना सदर बाजार प्रभारी से अपराध शाखा भेजे गए हैं।
विज्ञापन



दो थानों में होगी इंस्पेक्टरों की तैनाती
थाना कोसीकलां, शेरगढ़, बलदेव में एसआई के हाथों में कमान है। इसके अलावा थाना नौहझील प्रभारी को मगोर्रा थाने की कमान मिलने पर यह रिक्त हो गया है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि जल्द ही दो थानों में इंस्पेक्टराें को कमान सौंपी जाएगी, दो थानों में एसआई तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed