फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nomination prosess begain from tomorrow

कल से होंगे नामांकन, प्रशासन हुआ अलर्ट

Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
nomination prosess begain from tomorrow
कलक्ट्रेट पर नोमिनेशन के लिए तैयारी
पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होने जा रही है। प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम कर लिए हैं। कलक्ट्रेट में चौकस व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष तक जा सकेंगे। निगहबानी के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में पहले चरण में मतदान होना हैं। इसके लिए कलक्ट्रेट में 17 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं। इस दौरान प्रत्याशी के साथ आने वाले समर्थकों के वाहनों को टैंक चौराहे के पास ही रोक दिया जाएगा। यहां से केवल प्रत्याशी का वाहन ही आगे जा सकेगा।
विज्ञापन


टैंक चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक के इलाके को आठ सेक्टर में बांट दिया गया है। हर सेक्टर पर एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी को लगाया गया है। कलक्ट्रेट में भीड़ को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वीडियोग्राफर की टीमें गठित कर दी गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि नामांकन कक्ष में केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही दाखिल हो सकेंगे। बाकी को बाहर ही रोक दिया जाएगा। किसी प्रकार का हंगामा न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


नामांकन के साथ ही घूम जाएगा खर्च का मीटर
प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही खर्च का मीटर घूम जाएगा। चुनाव पर होने वाले खर्च का पूरा रिकार्ड रखना होगा। आब्जर्वर हर सप्ताह हिसाब लेंगे। प्रचार में लगने वाली गाड़ियों से लेकर समर्थक के चाय और नाश्ते तक का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed