{"_id":"cfa52e8853c92eda3a53c0b14ff838c0","slug":"nomination-has-begun-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नामांकन में दिखाई समर्थकों की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नामांकन में दिखाई समर्थकों की ताकत
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के पहले चरण के चुनाव के तहत पहले दिन ब्लाक चौमुंहा, छाता और नंदगांव में प्रधानों और सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए भीड़ लगी रही। इस दौरान सभी विकास खंड प्रांगण और बाहर मेले जैसी भीड़ नजर आ रही थी। सुबह आठ से शाम सात बजे तब यहां चहल-पहल बनी रही।
चौमुंहा में ग्राम प्रधानों के लिए 413 और सदस्यों के लिए 578 नामांकन पत्र जमा किए गए। भीड़ का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि विकास खंड को जाने वाले मार्ग पर दिन में तीन बार जाम के हालात बने। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारु कराया। नामांकन के लिए आए समर्थकों ने चौमुंहा में जगह-जगह डेरा जमा लिया।
अधिकांश प्रत्याशी अपने समर्थकों को चार पहिया के वाहनों से लाए। रहेड़ा का एक प्रत्याशी करीब 24 कारों से अपने समर्थकों को साथ लाया। ट्रैक्टर-ट्रालियों से आने वालों की बड़ी तादाद थी।
विज्ञापन
नामांकन वाली सभी खिड़कियों पर भीड़ लगी रही। शाम पांच बजे प्रत्याशियों और कर्मचारियों के बीच पर्चा जमा करने के लिए कई बार कहासुनी हुई। काफी मनौती के बाद उनके पर्चे जमा हो पाए। अकबरपुर की रेनू ने बताया कि वह काफी देर से लाइन में लगी हैं, लेकिन सीट से जमा करने वाले अधिकारी गायब हैं। जब पांच बजे तो बोले अब पर्चा जमा नहीं होगा। जब उन्होंने बताया कि वह तो समय से ही लाइन में खड़ी हैं, बड़ी मुश्किल से उनका पर्चा जमा किया गया।
छाता ब्लाक पर पहले दिन प्रधानों के लिए 176 और सदस्यों के लिए 47 नामांकन पत्र जमा किए गए। बीडीओ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। नंदगांव ब्लाक पर पहले दिन प्रधान पद के 84 और सदस्य पद के 33 नामांकन पत्र जमा किए गए।