फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Noida Airport Give Momentum to Tourism Industry Braj

Mathura News: नोएडा एयरपोर्ट से ब्रज के पर्यटन और उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport Give Momentum to Tourism Industry Braj
मथुरा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यातायात शुरू होने से मथुरा-वृंदावन के पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। खासतौर से ब्रज भ्रमण के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों का आवागमन सुलभ होगा। होटल इंडस्ट्री को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा। नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही वृंदावन में एक और पांच सितारा होटल भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से मथुरा के पर्यटन नई ऊंचाइयों को छूएगा। मथुरा के साथ ही वृंदावन में कई पांच सितारा होटल भी शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार को ही वृंदावन में पांच सितारा होटल विवांता का उद्घाटन हुआ। इससे मथुरा-वृंदावन में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, मथुरा के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि नोएडा एयरपोर्ट जाने के लिए महज सवा घंटे का समय सड़क मार्ग से लगेगा, अभी तक यहां आने वाले पर्यटकों को हवाई जहाज के सफर के लिए नई दिल्ली तक जाना होता था, लेकिन जेवर तक पहुंचने में महज एक घंटे का समय लगेगा। यहां से जल्द ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगीं। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में आने वाले विदेशी पर्यटकों को खासी राहत मिलेगी। इससे ब्रज के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि मथुरा की इंडस्ट्री के लिए भी यह अहम साबित होगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कार्गो शुरू हो जाएगा। इसका सीधा फायदा मथुरा की इंडस्ट्री को मिलेगा। कई देशों से यहां के पोशाक, साड़ी, गिलट उद्योग के लिए कच्चा माल आता है। चीन से आने वाले स्टोन की खासी खपत यहां है। कार्गो से माल जेवर से आएगा, इससे ट्रांसपोर्टेशन सस्ता हो जाएगा। जरूरत वृंदावन में सुविधाएं विकसित करने की है। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट से ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। होटल इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed