फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NOC for petrol pump was taken on government land, FIR will be lodged

Mathura News: सरकारी जगह पर ली थी पेट्रोल पंप की एनओसी, होगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
NOC for petrol pump was taken on government land, FIR will be lodged
मथुरा। सरकारी जगह पर हुए अतिक्रमण को तोड़ता बुलडोजर।  - फोटो : mathura
वृंदावन। सुनरख मार्ग पर सरकारी जगह पर ही पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकारी विभागों की आंखों में धूल झाेंककर राजस्व सहित कई विभागों से एनओसी ले ली। सरकारी जगह पर कब्जे की जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने इस मामले में एसडीएम से जांच कराई। पूरी नपत कराई गई और पेट्रोल पंप सरकारी जगह में निकला तो अधिकारियों ने उसके निर्माण पर महाबली चलवा दिया। अब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


डीएम सीपी सिंह ने इस मामले में बताया कि पिछले दिनों इस जमीन के बारे में जानकारी हुई कि सरकारी जगह पर पेट्रोप पंप का निर्माण किया जा रहा है। योगेंद्र पाल सिंह पुत्र देवेंद्र पाल सिंह ने करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी जगह कब्जा रखी थी। इसकी पूरी जांच कराई गई। एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


जिसने पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकारी जगह को कब्जामुक्त कराया। उसके बाद उसके पक्के निर्माण के अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस मामले में अब एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। वहीं पंप की एनओसी भी कैसिंल की जाएगी। साथ ही पंप कंपनी को इसके बावत नोटिस भेजा जाएगा। सरकारी जगहों पर किसी भी तरह से कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed