फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No trace of the missing silver traders

Mathura News: गायब चांदी व्यापारियों का सुराग नहीं...पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
No trace of the missing silver traders
मथुरा। गायब चांदी कारोबारियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। करोड़ों की चांदी को खुर्द-बुर्द करने के मकसद से सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस इन कारोबारियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही एक अन्य कारोबारी के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। पुलिस के पास तहरीर है मगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने से पहले उसकी तलाश में जुट गई है। सराफा बाजार में संकट भरे दिन चल रहे हैं। बाजार की करोड़ों की चांदी लेकर लापता जयसिंह पुरा के व्यापारी के बारे में अब तक कोई व्यापारी सामने नहीं आया है। यह व्यापारी 800 किलो चांदी लेकर अभी तक गायब है। जबकि दिनेशचंद्र अग्रवाल के खिलाफ एक व्यापारी ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी गोविंद नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस दिनेशचंद्र की तलाश में प्रयागराज रवाना की गई थी, लेकिन कारोबारी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमें लगातार व्यापारियों की तलाश में लगी हुई हैं। वहीं दिनेशचंद्र के साथ चांदी गबन करने वाले व्यापारी के खिलाफ कुछ व्यापारियों ने कई दिन पहले तहरीर दी थी। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अभी आश्वासन दे रही है। प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाने के कारण व्यापारियों पर दबाव भी नहीं बन पा रहा है। दूसरी ओर, चांदी बाजार में लेनदेन सीमित हो चला है। कोई नए व्यापारी के चांदी गबन करने का मामला प्रकाश में नहीं आया है। व्यापारी अपने स्तर से चांदी फंसी होने के बाद भी उसे निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ब्याज पर चांदी लेने वाले व्यापारियों के संपर्क वालों और रिश्तेदारों पर दबाव बना रहे हैं कि वह किसी कानूनी पेंच में फंसने से पहले हिसाब किताब दुरुस्त कर दें, ताकि बाजार की बदनामी नहीं हो और न ही बाजार की साख को ज्यादा बट्टा लगे। व्यापारी नेताओं का भी प्रयास है कि चांदी गबन के मामले आपसी सुलह समझौतों से निपट जाएं, ताकि विवाद कानूनी रूप नहीं ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed