Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Trace of Missing Rishabh Even After 60 Hours of Road Accident, Father’s DNA Sample Taken in Agra

UP: वो जिंदा भी या नहीं...पिता का आधा शरीर जल गया, 60 घंटे बाद भी न मिला बेटा, मथुरा हादसा दे गया दर्द

Fri, 19 Dec 2025 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह कृष्ण मुरारी सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
कृष्ण मुरारी सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 12:30 PM IST
सार

बांदा से दिल्ली जाने के लिए बेटे के साथ निकले देवराज का तो अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन उनके बेटे का सुराग नहीं लग सका है।  
 

विज्ञापन
No Trace of Missing Rishabh Even After 60 Hours of Road Accident, Father’s DNA Sample Taken in Agra
जली हुई बस और युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में मंगलवार को सड़क हादसे में घायल अधिकांश लोग अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच चले गए हैं। वहीं मृतकों की शिनाख्त लगातार जारी है। बांदा के ऋषभ का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


15 दिसंबर की शाम को बांदा से दिल्ली जाने के लिए बेटे ऋषभ के साथ स्लीपर बस में सवार हुए देवराज भी हादसे में घायल हैं। उनका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। देवराज का आधा शरीर बुरी तरह से जल गया है। हादसे को 60 घंटे से अधिक का समय हो चुका है लेकिन ऋषभ का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नोएडा में रह रहे देवराज के बड़े भाई राजीव शर्मा ने बताया कि बांदा से बस से चलने से पहले देवराज ने बताया कि वह सुबह तक पहुंच जाएंगे लेकिन जब समय पर नहीं पहुंचे तो परिजन को चिंता सताने लगी तभी उन्हें हादसे की सूचना मिली।राजीव नोएडा से छोटे भाई विनय के साथ मथुरा के लिए बाइक से चल दिए। लगभग 140 किलोमीटर का सफर तय कर मथुरा पहुंचे लेकिन यहां भाई और भतीजे का कोई पता नहीं चला। लगभग दो घंटे बाद पता चला की भाई देवराज घायल हैं और आगरा में भर्ती हैं।

 
विज्ञापन

वहीं घटना के तीन दिन बाद भी भतीजे ऋषभ का कोई पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने परिजन को डीएनए सैंपल देने के लिए राजी किया। बुधवार की शाम दोनों भाई मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचे। उनका सैंपल नहीं लिया। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की टीम आगरा पहुंच कर देवराज का डीएनए सैंपल लेने पहुंची है। राजीव शर्मा ने बताया कि ऋषभ की मां का देहांत काफी समय पहले हो गया। ऋषभ के न मिलने से पूरा परिवार परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed