फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No leads found on those who committed the burglary at the judge's house

Mathura News: जज के घर में चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
No leads found on those who committed the burglary at the judge's house
मथुरा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के सरकारी आवास में चोरी करने वाले आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है। कॉलोनी के साथ हाईवे क्षेत्र में अब तक 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जजेस कॉलोनी स्थित सरकारी आवास बंद था। इसी दौरान चोरों ने 4 से छह सितंबर की रात यहां से लाखों रुपये के आभूषण समेत 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की जानकारी छह सितंबर की सुबह उस समय हुई, जब सामान पहुंचाने आए डिलीवरी बॉय ने मकान का ताला टूटा देखा। इसके बाद पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कई संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed