फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No helmet-no petrol: Notice was put up, but everyone filled petrol

नो हेलमेट-नो पेट्रोल: नोटिस तो लगाया, मगर पेट्रोल सभी ने भरवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
No helmet-no petrol: Notice was put up, but everyone filled petrol
मथुरा। पुलिस लाइन के सामने बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाते लोग।  - फोटो : mathura
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान का असर शहर में दिखाई नहीं दिया। सोमवार को अभियान का पहला दिन था। इस वजह से ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि शहर के कुछ पेट्रोल पंपों संचालकों ने नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नोटिस लगा भी दिया, लेकिन उस पर न तो पेट्रोल खरीदने वालों की नजर पड़ी और न ही पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


दृश्य 1

समय सुबह 11:30 बजे:- एसबीआई रोड के सौंख अड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल का बोर्ड तो लगा मिला, लेकिन लोग बिना हेलमेट के ही पेट्रोल भरा रहे थे। इन्हें कोई रोकने अथवा टोकने वाला नहीं था।
विज्ञापन


दृश्य 2

समय 11:47 बजे:- बीएसए रोड कंकाली पर स्थित पेट्रोल पंप पर तो पुलिसकर्मी ही बिना हेलमेट के पेट्रोल भराते हुए दिखाई दिए। यहां सीएम के आदेश का कोई नोटिस भी नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य 3

समय 12:07 बजे:- भूतेश्वर चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ वाहन चालक तीन सवारियों के साथ बिना हेलमेट के पेट्रोल भरा रहे थे। इसके अलावा सिविल लाइन रोड पुलिस लाइन के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी ज्यादातर लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दिए।
यह बोले उपभोक्ता

सिविल लाइन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आए दिलीप ने बताया कि एक साल पहले ऐसा ही अभियान चला था। तब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलता था, लेकिन आज सभी को पेट्रोल मिल रहा है, तो मैंने भी ले लिया। वहीं एक अन्य उपभोक्ता राजेश ने बताया कि वह हेलमेट नहीं लगाए थे, लेकिन पेट्रोल मिल गया।


वर्जन
एआरटीओ प्रथम प्रवर्तन राजेश राजपूत ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट-नो पेट्रोल के लिए निर्देशित किया जा चुका है। फिर भी अगर कोई इस पर अमल नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed