फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no hearing in the police stations of mathura

मथुरा के थानों में सुनवाई नहीं हो रही योगी जी

Sat, 25 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 25 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
no hearing in the police stations of mathura
- फोटो : Demo Pic
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का असर पुलिस पर नहीं पड़ा है। मुख्यमंत्री का सख्त आदेश है कि हर मुकदमे को दर्ज किया जाए, लेकिन मथुरा में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीणों को शेरगढ़ थाने से भगा दिया गया। ग्रामीण न्याय के लिए शनिवार को एसएसपी आफिस पर दिन भर धरने पर बैठे रहे तब कहीं पुलिस कप्तान ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर धीमरी गांव के लोग इकट्ठे होकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां सभी धरने पर बैठ गए।  ग्रामीणों का कहना है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। वह कई दिनों से शेरगढ़ थाने के चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धीमरी के राजेंद्र, शेर सिंह और मुन्नी फसल काटकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे, रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें डंडों से पीटा।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसएसपी मोहित गुप्ता ने यहां पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस कप्तान के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म किया। जिक्र केवल इसी गांव के लोगों का नहीं है, बल्कि जिले के अधिकांश थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। मुकदमा दर्ज कराने को भी ग्रामीण एसएसपी आफिस तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed