फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no farmer had died due to shock said administration

प्रशासन का दावा, सदमे से नहीं हुई किसानों की मौत

Sun, 26 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 26 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
no farmer had died due to shock said administration
तकलीफ ऐसी थी कि दर्द अभी तक गया नहीं है। महीनों मेहनत के बाद खड़ी की गई फसल जब बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तबाह कर दी तो किसान यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए थे। फसल खोने के गम में दर्जनों चल बसे लेकिन प्रशासन यह मानने को तैयार नहीं है। जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत दिए सवालों के जवाब में प्रशासन ने कहा है कि जिले में क्षतिग्रस्त फसल देखकर किसानों की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता गिर्राज वशिष्ठ ने आरटीआई के तहत के जिला प्रशासन से कुल पांच बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी थीं। इसमें दैवी आपदा ओलावृष्टि से फसल की क्षति देखकर मृत किसानों की संख्या, उनको मुआवजा वितरण का ब्यौरा और खरीफ की फसल के दौरान पड़े सूखा के प्रभावित किसानों को दिए गए मुआवजे संबंधी सवाल पूछे थे और उन पर जवाब मांगा था।
विज्ञापन


इस पर प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा ने जो सूचनाएं उपलब्ध कराई हैं उसमें अवगत कराया गया है कि जिले में फसल की क्षति को देखकर किसानों की मृत्यु शून्य है। आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि हमने मृत 41 किसानों के नाम और पते की सूची भी उपलब्ध कराई थी लेकिन प्रशासन ने गलत और भ्रामक सूचनाएं उपलब्ध कराई हैं। आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि प्रशासन किसानों को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा के दौरान मीडिया रिपोर्ट में मृतक किसानों के चित्र के साथ उनके बिलखते परिवारों के फोटो और समाचार प्रकाशित हुए थे। इन सभी तथ्यों को अनदेखा कर फसल क्षति देख किसानों की मृत्यु की सूचना शून्य बताना हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed