फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no entry is successful in vrindavan

‘नो एंट्री’ से ही मिली जाम से मुक्ति

Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
no entry is successful in vrindavan
‘नो एंट्री’ से ही मिली जाम से मुक्ति - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
साप्ताहिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने शनिवार को फिर पुराने ट्रैफिक प्लान को ही अपनाया। बाहरी चौपहिया वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया। बाहरी वाहनों की ‘नो एंट्री’ के चलते नगर की सड़कों पर कहीं भी जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वृंदावन में साप्ताहिक जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने बाहरी चौपहिया वाहनों की नो एंट्री की ट्रैफिक योजना लागू की थी। जाम से मुक्ति मिली लेकिन इस योजना का विरोध भी हुआ। जिसके बाद इसे हटा दिया गया था। शनिवार को एक बार फिर इसे लागू किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर के यमुना एक्सप्रेसवे, मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बाहरी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस बल सुबह से ही मुस्तैद दिखाई दिया। सभी बाहरी चौपहिया वाहन नगर से बाहर पार्किंग स्थलों पर खड़े कराए गए। कई बार श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वाहन स्वामी सड़क किनारे ही वाहन खड़ा करके जाते दिखे।  कुछ श्रद्धालु तो बिना दर्शन किए ही लौट भी गए। इसके चलते मथुरा मार्ग पर दारूक कार पार्किंग और यमुना एक्सप्रेसवे मार्ग पर बनी यमुना खादर पार्किंग में शनिवार को वाहनों की संख्या कम देखी गई। सुबह वाहनों का आवागमन अधिक रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे-वैसे वाहनों की संख्या भी कम होती दिखाई दी। 

प्रमुख सड़कों पर नहीं दिखा जाम
शनिवार को बदले गए ट्रैफिक प्लान का असर नगर की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, वीआईपी मार्ग, परिक्रमा मार्ग, अट्टला चुंगी, सीएफसी चौराहा आदि प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति पूरे दिन दिखाई नहीं दी। 


अवैध पार्किंग संचालक कोसते नजर आए
नगर में प्रमुख मंदिरों देवालयों के समीप बनी अवैध कार पार्किंग संचालक पुलिस के ट्रैफिक प्लान को कोसते नजर आए। बांकेबिहारी मंदिर, गोविंद देव मंदिर, रंगनाथ मंदिर, किशोरपुरा, गौतम पाड़ा, दुसायत, कालीदह, वीआईपी मार्ग, विद्यापीठ चौराहा आदि क्षेत्रों में अवैध पार्किंग स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed