फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No entry for outside vehicles in Vrindavan two days before Mahashivratri

Mathura News: महाशिवरात्रि से 2 दिन पहले वृंदावन में बाहरी वाहनों को एंट्री नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
No entry for outside vehicles in Vrindavan two days before Mahashivratri
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी की लीला भूमि में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर हर-हर महादेव की गूंज रहेगी। बड़ी संख्या में भक्तजन नगर के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार की है। इसमें 13 से 16 फरवरी तक बाहरी वाहनों के नगर प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। नगर में ई रिक्शाओं का संचालन भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

15 जनवरी के महाशिव रात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है। नगर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान के तहत महाशिवरात्रि से दो दिन पहले 13 फरवरी की सुबह से ही बाहरी वाहनों के नगर में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, जो कि पर्व के एक दिन बाद 16 फरवरी तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कांवड़ लाने वाले भक्तों की सुरक्षा एवं लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ई रिक्शाओं का संचालन भी बंद रहेगा। इसके लिए नगर निगम के सहयोग से नगर के प्रवेश मार्ग से लेकर तिराहे-चौराहों पर बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर में 37 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। जहां पुलिस बल तैनात तैनात रहेगा। उधर गोपेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दो रास्तों से भक्तों का आवागमन होगा। सुदामा कुटी से होकर मंदिर की ओर जा सकेंगे। मंदिर में आराध्य के दर्शन एवं पूजन करने के बाद निकास द्वार से लालाबाबू मंदिर मार्ग से निकल जा सकेंगे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महा शिवरात्रि पर्व को लेकर यातायात प्लान तैयार कर लिया है। बाहरी वाहनों का पांच दिन नगर में प्रवेश बंद रहेगा। ई रिक्शा भी नहीं चलेंगे। मंदिर मार्ग को वन वे किया जाएगा। ताकि श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से गोपेश्वर महादेव मंदिर जा एवं आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed