फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No entry for from evening of 2 to night of September 5

Mathura News: दो सितंबर की शाम से पांच सितंबर की रात तक बाहरी वाहनों की नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
No entry for from evening of 2 to night of September 5
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। दो सितंबर की शाम से पांच सितंबर शाम तक बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सभी तिराहे-चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए अन्य जिलों से आया अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव चार सितंबर को नगर के श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा की जा रही हैं। कान्हा के जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालु वृंदावन आएंगे। उससे एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नगर में आएंगे। वह यहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। उनके आगमन को लेकर भी पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने दो सितंबर की शाम से पांच सितंबर की शाम तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन पानीगांव टी पॉइंट पार्किंग स्थल एवं दारुक पार्किंग पर रोके जाएंगे। मथुरा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को आईटीआई के समीप अस्थायी पार्किंग पर रोका जाएगा। सौ शय्या अस्पताल तिराहा से आगे वाहनों की नो एंट्री रहेगी। छटीकरा मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार मल्टी लेबल पार्किंग एवं बड़े वाहनों को मां वैष्णो धाम के सामने पार्किंग में रोका जाएगा। आगरा-दिल्ली हाईवे से रामताल होकर आने वाले वाहनों को सुनरख मार्ग स्थित अस्थायी पार्किंग पर रोका जाएगा। इन सभी पार्किंगों पर श्रद्धालु वाहन खड़ा करके गोल्फ कार्ट से मंदिर तक आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed