फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Curtailment in Prasad at the Birthplace Kitchen

UP: गैस संकट के बीच भी नहीं रुकी सेवा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में सुबह से रात तक मिल रहा प्रसाद; कटौती नहीं की गई

Fri, 27 Mar 2026 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 12:22 PM IST
सार

कृष्ण जन्मभूमि में गैस की कमी के बावजूद भक्तों के लिए सुबह से रात तक प्रसाद वितरण लगातार जारी रखा गया। अष्टमी पर श्रद्धालुओं को हलवा-पूड़ी, खीर और मालपुआ सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए, जिससे सेवा की परंपरा बाधित नहीं हुई।
 

विज्ञापन
No Curtailment in Prasad at the Birthplace Kitchen
श्री कृष्ण जन्मभूमि में प्रसाद ग्रहण करते लोग। 

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले दर्शनार्थियों के सुबह से रात तक प्रसादी वितरित की जा रही है। मंदिर की रसोई में गैस की किल्लत की वजह से भक्तों के प्रसाद में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। अष्टमी पर भक्तों को हलुवा-पूड़ी के साथ खीर-मालपुआ का प्रसाद परोसा गया।
विज्ञापन


जन्मभूमि में प्रतिदिन देश-विदेश से सैकड़ों दर्शनार्थी पहुंचते हैं। मंदिर की रसोई में श्रद्धालुओं के लिए सुबह साढ़े सात बजे से प्रसाद परोसना शुरू किया जाता है। प्रसादी परोसने का क्रम रात साढ़े नौ बजे तक जारी रहता है। ऐसे में गैस की किल्लत से निपटने के लिए जन्मभूमि प्रबंधन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


 संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मंदिर की रसोई में पर्याप्त संख्या में व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक है। इसके अलावा भट्ठी और डीजल भट्ठी भी हैं, जिनका प्रयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जा सकता है। प्रसाद में मालपुआ, खीर, सब्जी, पूड़ी के अलावा अन्य व्यंजन पूरे दिन भक्तों को परोसे जा रहे हैं। यह क्रम नहीं टूटने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed