फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nikunj forest built in the temple, devotees were given darshan wearing dresses made of flowers

Mathura News: मंदिर में बना निकुंज वन, पुष्पों से बनी पोशाक पहन भक्तों को दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nikunj forest built in the temple, devotees were given darshan wearing dresses made of flowers
मथुरा। श्री बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला। - फोटो : mathura
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कामदा एकादशी से शुरू हुए फूल बंगले की शृंखला में बृहस्पतिवार को ठाकुरजी ने विशेष रूप से फूलों से निर्मित नीले रंग की दिव्य पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी के लिए मंदिर परिसर निकुंज वन सजाया गया। जगमोहन में विराजे ठाकुरजी को भक्त एकटक ही निहारते रहे।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि इस बार का फूल बंगला पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक बनाया गया है। लगभग 500 से 600 किलो फूलों का प्रयोग कर ठाकुरजी के जगमोहन को सजाया गया है। इन फूलों में गुलाब, ऑर्किड, गेंदा, कमल, रायबेल आदि प्रमुख हैं, जिन्हें वृंदावन, मथुरा और दिल्ली से मंगवाया गया।
विज्ञापन

इस भव्य सजावट पर लगभग 16 लाख रुपये की लागत आई है। फूलों के साथ-साथ केला, अंगूर, संतरा, रसभरी जैसे फलों से भी बंगले को सजाया गया है। इसके अलावा मोर, गाय और बंदर की सुंदर कलाकृतियां भी फूलों से सजाकर इस बंगले का हिस्सा बनाई गई हैं जो बाल लीला के दृश्यों की झलक देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी लाल ने नीले रंग की फूलों से बनी पोशाक धारण की जिसे वृंदावन के कुशल कारीगरों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया था।


हरे-भरे पौधों से सजाया गया मंदिर परिसर
मंदिर परिसर को हरे-भरे पौधों से निकुंज का रूप देकर सजाया गया जिससे एक स्वाभाविक ठंडक का अनुभव हुआ। मेरे बांके बिहारी लिखे हुए पर्दों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। वहीं, भक्तों की भारी भीड़ ने इस अद्वितीय फूल बंगले के दर्शन किए और ठाकुरजी की एक झलक पाने को आतुर नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह आयोजन उनके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया है।

मथुरा। श्री बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला।

मथुरा। श्री बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed