फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NGOs trapped in crores of cash transactions

करोड़ों के कैश लेन देन में फंसी एनजीओ

Sun, 02 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 02 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
NGOs trapped in crores of cash transactions
Rupee Shimla
जिले की एक एनजीओ करोड़ों रुपये के नकद लेन-देन में फंस गई है। मामले में समाजसेवी संस्था को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसका अनुदान भी रोक दिया है। 
विज्ञापन


ये संस्था है जन कल्याण शिक्षण संस्थान प्रथम। अखिल भारतीय ब्रज समाज कल्याण संस्था कृष्णापुरी के तहत ये संस्था जिले में वोकेशनल कोर्स कराती है। संस्था को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्राथमिक शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से लाखों रुपये प्रतिवर्ष अनुदान दिया जाता है। वर्ष 2015 में तत्कालीन निदेशक रामाकृष्ण सूराजी की ओर से किए गए निरीक्षण में संस्था में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं पाई गई थीं।
विज्ञापन


इसमें बैंक से नकद ट्रांजेक्शन भी शामिल था। मंत्रालय के अवर सचिव सजीत कुमार ने संस्था के चेयरमैन से अप्रैल, 2009 से मार्च, 2014 तक हुई अनियमितताओं पर स्पष्टीकरण मांगा। वर्ष 2016 में अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने जवाब तो दिया लेकिन जवाब से असंतुष्ट मंत्रालय ने जांच समिति गठित कर दी। 30-31 अगस्त, 2016 को समिति में शामिल उप सचिव मानिक मंडल और केसी मीना ने अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद मिली रिपोर्ट के आधार पर अवर सचिव सजीत कुमार ने संस्था अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मंत्रालय करते हुए अनुदान को रोक दिया। 
इसके चलते अब संस्था की ओर से न तो भवन का किराया और न ही बिजली का बिल जमा हो पा रहा है। जिस पर भवन स्वामी ने भी संस्था के कार्यालय पर ताला लगा दिया है। स्टाफ को भी विगत कई माह से वेतन नहीं मिला है। संस्था में काम कर रहे रामायण सिंह ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। 


वर्ष 2010-11 में 43,49,610, वर्ष 2011-12 में 29,83,545, वर्ष 2012-13 में 34,38,050, वर्ष 2013-14 में 25,61,500 और वर्ष 2014-15 में 3,94,628 रुपये संस्था ने बैंक से नकद निकाले। जबकि मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशाें में संस्था की ओर से बडे़ लेनदेन नकद में नहीं किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed