फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Newly elected office bearers of Bar Association reached out to Giriraj Ji for blessings

Mathura News: गिरिराज जी की शरण में पहुंचे बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers of Bar Association reached out to Giriraj Ji for blessings
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते सेवायत एडवोकेट पवन कौशिक। 
गोवर्धन। मथुरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी गिरिराज महाराज की शरण में पहुंचे। दानघाटी मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर सभी पदाधिकारियों ने अपने नए दायित्वों की शुरुआत की। सेवायतों की ओर से पदाधिकारियों का प्रसाद, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को दानघाटी मंदिर में मथुरा बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राजकृष्ण भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा और ऑडिटर देवकीनंदन शर्मा ने गिरिराज जी के शृंगार दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सेवायत एडवोकेट पवन कौशिक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया। इससे पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह अपने पैतृक गांव भवनपुरा पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पूर्व एलडीबी चेयरमैन चौधरी गोविंद सिंह, हरेकृष्ण चौधरी समेत ग्रामीणों ने सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। बार अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वे सदैव अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। सचिव मनोज शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी। इस दौरान सेवायत रामेश्वर पुरोहित, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार, दीपचंद पुरोहित सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed