फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   newly constructed office of UPBTVP is being decorated for proposed visit of CM Yogi in Mathura

CM Yogi Mathura Visit: करोड़ों से बने भवन का करेंगे उद्घाटन, स्वागत को सज रहा ब्रज, अधिकारियों ने झोंकी ताकत

Mon, 19 Jun 2023 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 10:40 PM IST
सार

CM Yogi Mathura Visit: सीएम यहां करोड़ों से बने भवन का उद्घाटन करेंगे। उनके स्वागत को ब्रज सज रहा है। अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 
 

विज्ञापन
newly constructed office of UPBTVP is being decorated for proposed visit of CM Yogi in Mathura
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवनिर्मित कार्यालय को सजाया संवारा जा रहा है। अधूरे निर्माण को पूरा करने में पूरी ताकत झोंक दी गई है। 24 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यालय भवन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

निर्माण पूरा करने में अधिकारियों ने झोंकी ताकत

सदर तहसील परिसर की जमीन पर जवाहरबाग के निकट उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का निर्माण किया गया है। करीब नौ करोड़ की लागत से तैयार इस कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री के 24 जून को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए इस भवन निर्माण को पूरा करने में संबंधित अधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: 15 डॉक्टरों के नाम पर पंजीकृत हैं 449 हॉस्पिटल और लैब, सभी में फुल टाइम सर्विस देने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन भवन में संचालन की प्रक्रिया शुरू

युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा भवन को सजाया संवारा भी जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय विकास प्राधिकरण के भवन में संचालित हो रहा था। अब नवीन कार्यालय निर्माण पूरा होने के बाद इसके नवीन भवन में संचालन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

राही पर्यटन केंद्रों की जिम्मेदारी लेने को तैयार BTVP

जनपद के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर बंद पड़े राही पर्यटन केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी एक बार फिर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद लेना चाहता है। परिषद की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- मरे हुए पति का बदल दिया बाप: संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने रची ऐसी साजिश, हकीकत सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

दरअसल, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवीन कार्यालय भवन के शुभारंभ के साथ ही परिषद की बोर्ड बैठक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं। आठ प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य हैं। इसमें वित्त, पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, पर्यटन एवं संस्कृति आदि शामिल हैं। 

सीईओ नगेंद्र प्रताप लखनऊ पहुंचे

जनपद स्तर पर विकास प्राधिकरण के सचिव और मंडल स्तर पर मंडलायुक्त ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सदस्य हैं। 24 जून को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक के संदर्भ में प्रमुख सचिवों को एजेंडा से अवगत कराने के लिए परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप लखनऊ पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri Triple Murder Case: डेढ़ किमी दूर दुकान पर बेटे के सिर में मारी गोली, घर जाकर पिता व बहू को भूना

आठ बिंदुओं पर होगी चर्चा

प्रस्तावित बोर्ड बैठक में आठ बिंदुओं को लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रमुख रूप से जनपद के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर बंद पड़े पर्यटन निगम के राही पर्यटन केंद्रों के हस्तांतरण का प्रस्ताव है। परिषद की मंशा सभी राही केंद्रों को नया स्वरूप देकर संचालन कराना है। इसके अलावा सर्किट हाउस का निर्माण, वासुदेव वाटिका का प्रस्ताव सहित अन्य विभिन्न योजनाओं पर भी बोर्ड चर्चा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed