फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New terminal railway station being built in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में बनाया जा रहा नया टर्मिनल रेलवे स्टेशन

Sat, 12 Aug 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
New terminal railway station being built in Vrindavan
वृंदावन। वृंदावन के पुराने रेलवे स्टेशन के स्थान पर रेल प्रशासन नया टर्मिनल स्टेशन बना रहा है। स्टेशन निमार्ण यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। पिछले एक माह से अधिक समय से रेलवे की गति शक्ति यूनिट द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म, कैंटीन, वेटिंग रूम और स्टाफ क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वृंदावन रेलवे स्टेशन अब टर्मिनल स्टेशन के रूप में बनाया जा रहा है, जिसमें 3 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, एक 12 मीटर का फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिससे कि एक प्लेटफार्म से दूसरे और तीसरे प्लेट फार्म पर यात्री सुरक्षित आ-जा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल, कैंटीन एवं पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग में 200 वाहन खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे स्टॉफ के लिए 4 स्टाफ क्वार्टर का निमार्ण किया जा रहा है। वृंदावन में बन रहे टर्मिनल रेलवे स्टेशन का निमार्ण रेलवे की 402 करोड़ की मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज परियोजना में शामिल हैं। वतर्मान में वृंदावन स्टेशन पर ब्रॉडगेज लाइन बिछाने के लिए समतलीकरण और स्टाफ के लिए चार आवास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed