{"_id":"6598303fe3a0eac95f08847b","slug":"new-power-plant-will-soon-be-built-in-sadar-bazar-land-marked-mathura-news-c-369-1-mt11003-6574-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सदर बाजार में जल्द बनेगा नया बिजलीघर, जमीन चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सदर बाजार में जल्द बनेगा नया बिजलीघर, जमीन चिन्हित
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति दिलाए जाने और कैंट बिजलीघर को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए प्रस्तावित सदर बाजार बिजलीघर का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। इसके लिए निगम द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
कैंट सबस्टेशन वर्तमान में ओवरलोड चल रहा है। इसके चलते यहां आए दिन फॉल्ट आदि की समस्या होती रहती है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के चले जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत अधिकारियों द्वारा कैंट सब स्टेशन के अंतर्गत चार छोटे 33/11 बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। इनमें डेंपियर नगर, सदर बाजार, बालाजीपुरम और औरंगाबाद क्षेत्र के बिजलीघर शामिल हैं। इनमें से सदर बाजार बिजलीघर का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।
इसके लिए कैंट बिजलीघर में ही पीछे की ओर जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसके लिए प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। अधिशासी अभियंता कुंवर शर्मा ने बताया कि कैंट बिजलीघर में ही पीछे 33/11 बिजलीघर का निर्माण होना है। इसके बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है। शासन से निर्देश मिलते ही शीघ्र ही यहां काम आरंभ करा दिया जाएगा।