फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new entry plan for vrindavan

पूर्णिमा, मकर संक्रांति के दृष्टिगत पुलिस ने बदला एंट्री प्लान

Wed, 11 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 11 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
new entry plan for vrindavan
ट्रैफिक के लिए एंट्री प्लान तैयार किया
नववर्ष के दिन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुई रिकॉर्डतोड़ भीड़ ने प्रशासन को हरकत में आने पर मजबूर कर दिया है। इस सप्ताहांत पूर्णिमा, लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए बुधवार को एसएसपी सहित आला पुलिस अधिकारियों ने विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के एंट्री प्लान की समीक्षा कर तमाम बदलावों को अमली जामा पहनाया। जिससे भीड़ को सुरक्षित रूप से व्यवस्थित किया जा सके।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी मोहित गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा-व्यवस्था और मंदिर में एंट्री प्लान की समीक्षा की। इसके साथ ही तमाम बदलावों पर मुहर भी लगाई।
विज्ञापन


वीआईपी पार्किंग से निरीक्षण करते हुए एसएसपी बांकेबिहारी मंदिर होते हुए सकरी गलियों से मुख्य बाजार स्थित दाउजी के तिराहे पर पहुंचे। इस मध्य उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण और सुरक्षा के बाबत चेतावनी देने के साथ ही निर्माणाधीन घरों और दुकान मालिकों को रास्तों को साफ करने की हिदायत दी। बांकेबिहारी मंदिर के परिक्रमा पथ पर जरूरत पड़ने पर बैरियर लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकेबिहारी मुख्य गली और सनेहबिहारी मंदिर की ओर मार्ग का भी निरीक्षण कर बैरियर लगाने को कहा। इसके बाद बांकेबिहारी मंदिर के अंदर निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि गेट संख्या दो और तीन से मंदिर में प्रवेश हो सकेगा। वहीं गेट एक और चार से निकास होगा।


पांच नंबर गेट से वृद्ध और गोस्वामी परिवार ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही गेट नंबर एक से किसी भी तरह का प्रवेश वीआईपी और गोस्वामियों की सिफारिश के नाम पर नहीं होगा। उपरोक्त व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के बाबत एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी अशोक कुमार, सीओ सदर अजय कुमार सहित कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed