{"_id":"6abffa6459b519299a03f1b4","slug":"nephew-dies-uncle-critically-injured-in-road-accident-mathura-news-c-412-1-mt21008-12382-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर घायल
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौहझील-बाजना मार्ग स्थित मानागढ़ी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से उस पर सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों बल्लभगढ़ में नौकरी करते थे और रात में घर लौट रहे थे। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, गांव कौलाना निवासी अशोक और उनका 28 वर्षीय भतीजा पवन हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार देर रात दोनों बाइक से अपने गांव कौलाना लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नौहझील- बाजना रोड पर मानागढ़ी मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर की नजर जब घायलों पर पड़ी तो उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रपुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल चाचा अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल मथुरा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। नौजवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।