फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nephew brutally killed uncle by crushing him with car

भतीजे ने कार से कुचलकर चाचा की बेरहमी से की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
nephew brutally killed uncle by crushing him with car
मथुरा। शेरगढ़ के गांव सेहई में जमीन बेचने के बाद रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद में भतीजे ने चाचा की कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शेरगढ़ के गांव सेहई निवासी राजो उर्फ राजू (४२) और केशव दोनों सगे भाई थे। केशव की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। केशव के बेटे तेजा ने कुछ दिन पूर्व दो एकड़ जमीन १३ लाख रुपये में बेची थी। यह जमीन सेहई गांव में थी। इस जमीन से करीब शुरू में ९ लाख रुपये मिले। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये बैंक का कर्जा चाचा और भतीजे ने चुका दिया। साढ़े पांच लाख रुपये में दोनों ने रकम बांट ली। कुछ दिन पूर्व बाकी चार लाख रुपये भतीजा ले आया। इसकी भनक चाचा को लगी तो वह मांगने लगा। धनराशि का बंटवारा न होने पर चाचा और भतीजे में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि २५ जनवरी की रात राजू अपने घर की ओर जा रहा था, तभी भतीजे तेजा ने अपने साथी अमर सिंह निवासी राल और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजू को कार से कुचलकर हत्या कर दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू के साले सत्यवीर निवासी भाहई(रिफाइनरी) ने भतीजे तेजा समेत पांच के खिलाफ थाना शेरगढ़ में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शेरगढ़ पुलिस ने हत्यारोपी की मां और उसके एक साथी को पकड़ लिया है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार से हत्या करना आया हैै।

हत्या से पूर्व चाचा के संग पी थी शराब
चाचा और भतीजे के साथ तीन अन्य रिश्तेदारों ने २५ जनवरी को कार में बैठकर शराब पी थी। कार में चार लाख के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। कार से उतरकर चाचा ने कार में पत्थर मार दिया। आरोप है कि इसके बाद भतीजे ने कार से कुचलकर चाचा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed