फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nepali devotees meet to Hema Malini

देश को विश्व गुरु बनाना है तो गीता के उपदेशों का अनुसरण करना होगा: हेमा मालिनी

Fri, 04 Oct 2019 10:31 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Nepali devotees meet to Hema Malini
नेपाल से आए भक्तों के साथ सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा का सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज राधाकृष्ण की क्रीड़ा स्थली ही नहीं बल्कि उनका हृदय स्थल है। यहां के कण-कण में राधाकृष्ण का वास है। तभी समूचे ब्रज में राधाकृष्ण की गूंज सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को विश्व गुरु बनाना है तो गीता के उपदेशों का अनुसरण करना होगा।
विज्ञापन


हेमा मालिनी ने गुरुवार को कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद यहां नेपाल से आए भक्तों से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध सदियों पुराना है। नेपाल में हिंदू रीति रिवाज आज भी सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। उन्होंने नेपाल से आए करीब एक हजार भक्तों को भक्ति की शक्ति बताई और कहा कि कृष्ण नाम संकीर्तन ही सबसे बड़ी साधना है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल को एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। इसके लिए वह कई बार नेपाल की यात्रा भी कर चुके हैं। इससे पूर्व काठमांडू स्थित इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष रूपेश्वर गौरदास ने सांसद हेमा मालिनी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन के जनसंपर्क निदेशक सौरभ त्रिविक्रम दास ने सांसद को गीता की पुस्तक व प्रसाद भेंट किया। वहां मौजूद नेपाली भक्तों ने हरिकीर्तन की धुन पर हेमा को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर रामहरिदास, विश्वजीत ब्रजेश दास, पत्री प्रभु, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed