फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neighbours beat him up young man committed suicide by consuming poisonous substance

Mathura: पड़ोसियों ने की मारपीट, युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 06 Aug 2025 08:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 06 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

मथुरा में पड़ोसियों ने युवक से मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Neighbours beat him up  young man committed suicide by consuming poisonous substance
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात पड़ोसी युवकों की पिटाई से क्षुब्ध युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक के भाई विक्रम निवासी नावली ने बताया कि उनके 40 वर्षीय भाई संदीप सिंह का मंगलवार शाम लगभग 7-8 बजे के बीच पड़ोसियों से मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। संदीप को पहले हमलावरों ने घर के बाहर पीटा और बाद में जब वह गांव के बुजुर्गों से इसकी शिकायत करने पहुंचा तो वहां भी उसे घेरकर जमकर पीटा गया। 
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर संदीप अपने घर पहुंचा। विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। देर रात लगभग ढाई बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में मां चंद्रवती उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचीं, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हसनपुर चौकी प्रभारी अशेष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के भाई ने बताया कि संदीप खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। कुछ वर्ष पूर्व उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। मां के साथ रहकर वह अपने बेटे का पालन पोषण कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार देर रात गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed