फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nehru jayanti programs in colleges

सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनाई चाचा नेहरू की जयंती

Sat, 14 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 14 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
nehru jayanti programs in colleges
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर विद्यालयों में कई आयोजन हुए। बाल दिवस आयोजनों में छात्र-छात्राओं ने मोहक प्रस्तुति दी। नगर में रैली निकाल चाचा नेहरू का संदेश दिया गया। बच्चों को नेहरू के जीवन आदर्श से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

 
बाल शिक्षा प्रबंधक समिति ने नगर में चाचा नेहरू के जीवन को बताते हुए रैली निकाली। शुभारंभ सपा नेता अशोक अग्रवाल ने किया। केआर इंटर कालेज से आरंभ होकर भरतपुर गेट, होलीगेट होते हुए भगत सिंह पार्क पर रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन


रैली में सुभाष आइडियल पब्लिक स्कूल, मां भगवती विद्या मंदिर, श्रद्धा बाल शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल, श्री राधाकृष्ण बाल विद्या मंदिर, किरण देवी चंद्रिका विद्यापीठ आदि विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद पब्लिक सीनियर सैकेंड्री स्कूल में बाल दिवस पर प्रधानाचार्या डॉ. माया दीक्षित ने इससे जुड़ी बातें बताईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। रचना अग्रवाल, अजय अग्रवाल, शालिनी शर्मा, एलपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस्लामिया इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। प्रधानाचार्य तुफैल अहमद ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। साजिद इकबाल, राजवीर सिंह तरकर, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन, अशोक वर्मा, वीरेंद्र सिंह, कृष्णमुरारी आदि उपस्थित रहे।

जवाहर इंटर कालेज ओल में प्रबंधक हरिओम चौधरी की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। श्रीकांत वर्मा, रोहताश कुमार, मेजर एनएस कटारा आदि उपस्थित रहे।

फादर बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एमएन एडवोकेट, मोहिनी चतुर्वेदी, उजमा सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य कुंजकिशोर चतुर्वेदी और प्रबंधक राकेश तिवारी ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। आत्मानाथ चतुर्वेदी, डॉ. अमर सिंह सैनी, पुरुषोत्तम लाल चतुर्वेदी, भास्कर चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।


मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल में जिला ओलंपिक संघ के सचिव कन्हैया गुर्जर ने बच्चों को चाचा नेहरू के प्रेरक प्रसंग सुनाए। शारीरिक व्यायाम, गीत संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में एथलेटिक्स संघ के सचिव हरी मोहन रावत, अनीता अग्रवाल, सीपी सारस्वत, आरके सिंह आदि शामिल हुए।

प्राथमिक विद्यालय गढ़ी परसा में प्रधानाध्यापक राजीव पचौरी, शिक्षिका कमलेश कुमार के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed