फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ncc merathen

एनसीसी की मैराथन में दौड़े 500 कैडेट्स

Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ncc merathen
नसीसी की 10 यूपी बटालियन की ओर से आयोजित पांच किलोमीटर मैराथन में 500 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

मथुरा ब्लाक रोड स्थित 10 यूपी बटालियन एनसीसी और यूपी आरएंडवीसी के 500 केडेट्स को रविवार सुबह आठ बजे एनसीसी के कमान अधिकारी कामेश सेठ ने झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई।

पांच किलोमीटर दौड़ में कैडेट्स में आगे निकलने की होड़ रही। मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा ने बताया कि इसमें बालक वर्ग में प्रेमपाल सिंह प्रथम, ऋषिपाल सिंह द्वितीय, विष्णु तृतीय और बालिका वर्ग में भावना बघेल प्रथम, राधा द्वितीय, वेदांशी तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगियों का कामेश सेठ ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान मेजर रमेश सोलंकी, कैप्टन एसपी सक्सेना, कैप्टन एमडी शर्मा, कैप्टन अखिलेश, लेफ्टिनेंट नूतन, सुरेंद्र धीमान, लेफ्टिनेंट पीके कौशिक, गोविंद कुमार, सूबेदार मेजर विक्कर सिंह आदि का प्रमुख सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed