{"_id":"58dab8374f1c1b442363f3ff","slug":"navratra-celebration-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों पर भक्तों की कतार, मां के दर्शन की रही होड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों पर भक्तों की कतार, मां के दर्शन की रही होड़
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के प्रथम दिन पूजन को उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के देवी मंदिरों में मंगलवार को सुबह से भक्तों की कतारें लग गईं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां की आराधना कर पुण्य कमाया। कृष्ण की नगरी में देवी मंदिर मातारानी के जयकारों से गूंज उठे। मां के पूजन के लिए भक्तों में होड़ रही।
पहले नवरात्र पर शहर के जयसिंहपुरा में मां चामुंडा, गायत्री तपोभूमि, मसानी पथवारी मंदिर, भैंस बहोरा कैला मंदिर, पुराने बस अड्डे पर मां बगलामुखी मंदिर, कैंट वाली काली मां, डैंपियर नगर स्थित कैला मां मंदिर, माता वैष्णो देवी मंदिर नरहौली, छत्ता बाजार माता गली में सवेरे से भक्तों का सैलाब उमड़ा। महिला, बच्चे और पुरुष मां की आराधना में तल्लीन दिखे। इन मंदिरों में मां के दर्शन पाने को भक्तों में होड़ सी रही।
कृष्ण की नगरी में मां के जयकारों से गूंज दिखी। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। नवरात्र के पहले दिन घरों में देवी माता के मंदिर बनाए गए और उनकी विशेष सजावट की गई। मंदिरों में नौ दिन के लिए ज्योति जलाई गई और सुख समृद्धि व बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर घट स्थापना की। इसमें शांति के लिए घर के नीचे जौ बोए और माता की आरती व हवन किया गया।
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर
शहर में माता के मंदिर रोशनी से जगमग हो उठे। इन मंदिरों पर चमकती लाइटें मंदिरों की अलग ही छठा बिखेर रहा था। इन मंदिरों में दर्शन का आने वाले श्रद्धालु भी लाइटिंग देखकर काफी प्रफुल्लित दिखे।
देवी मंदिरों पर चौकस दिखी सुरक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नवरात्र में माता के मंदिरों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम का असर साफ दिखा। सुबह से पुलिस के जवान इन मंदिरों पर मुस्तैद दिखाई दिए। मंदिरों में आने जाने वाले शरारती तत्वों पर पूरी निगहबानी रखी गई। शहर के कोतवाली, गोविंदनगर और सदर बाजार में मंदिरों की सुरक्षा चौकस होने पर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।