फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   navdurga cellebration in mathura

फूल बंगलों में विराजी मां, दर्शन कर निहाल हुए भक्त

Sun, 09 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
navdurga cellebration in mathura
मंदिर
अष्टमी पर मां के मंदिरों में देर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। मां के मंदिरों में सजे फूल-बंगले के दर्शन कर मां के भक्त अभिभूत हुए। घर-घर में कन्या-लांगुरों की सेवा हुई। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर सवेरे से मां के भक्त कन्या-लांगुरों की सेवा जुटे दिखाई दिए।
विज्ञापन


घर-घर में कन्या-लांगुरों को पूड़ी-हलुआ का प्रसाद खिलाएगा। उसके बाद ही मां के मंदिरों में दर्शन को पहुंचे भक्तों ने पुण्य लाभ कमाया। शाम को मां के मंदिरों में सजे फूल बंगलों के दर्शन के लिए मां के भक्तों का सैलाब उमड़ा। हर मंदिर पर विद्युतीय सजावट अपनी अलग छठा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


जयसिंहपुरा स्थित चामुंडा मंदिर, रंगेश्वर वाली काली मां, कैंट वाली काली मां, मां बगुला मुखी, भैंस बहोरा वाली कैला मैया, महाविद्या देवी मैया, डैंपियर नगर वाली कैला मैया, मां कंकाली देवी, मां गायत्री देवी, मसानी स्थित मां पथवारी देवी आदि मां के मंदिरों में कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों पर पुलिस व्यवस्था दिखी चौकस 
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था चौकस दिखी। हर मंदिर पर पुलिस के जवान तैनात रहे। महिला पुलिस की व्यवस्था भी की गई थी।

नव चंडी यज्ञ का आयोजन
बैंक कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में देवी जागरण के बाद नव चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। मां भगवती स्वरूपा कन्याओं का पूजन हुआ। इसके बाद आदि शक्ति मां भगवती का हवन संपन्न हुआ। मंदिर महंत आचार्य रामकृष्ण शास्त्री ने बताया कि दुर्गा शप्तसती में उल्लेख है कि नव चंडी यज्ञ करने से मानव मात्र के अंदर छिपे हुए शत्रुओं का विनाश होता है। वृंदावन नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, राजवीर सिंह, नंद किशोर उपमन्यु, सुमित कुमार, जगत बहादुर, एके सिंह, अनिल पांडेय, अवधेश मिश्रा, सुनील कौशिक, श्यामा उपमन्यु आदि मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में शिव परिवार की स्थापना
पुराने बस अड्डे के सामने स्थित मां बगुलामुखी (मां पीतंबरा देवी) परिसर में रविवार को शिव परिवार की स्थापना की गई। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, मंदिर के महंत वीरेंद्र चतुर्वेदी ‘वीरु पंडा,’ लव्बू पंडा, उमेश भारद्वाज, मलिक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

चामुंडा मंदिर में हुआ जागरण
मां वैष्णो देवी मित्र मंडल ने चामुंडा देवी मंदिर पर भगवती जागरण का आयोजन किया। इसमें आगरा, हाथरस के गायकों व कलाकारों ने भाग लिया। योगेंद्र शर्मा, गजेंद्र शर्मा, देवेंद्र, शशांक पाठक, अमित भारद्वाज, प्रतीक, बंटी गोला, अजय, विशाल सैनी आदि का सहयोग रहा।

अष्टमी-नवमी की संधि आरती पर उमडे भक्त
शारदीय नवरात्रि में रविवार की शाम राधाबाग स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर में संधि आरती के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विशेष संधि पूजा आरती के दर्शन कर मनौती मानी।

मंदिर में दुर्गा अष्टमी और नवमी के मिलन के पावन पर्व पर संधि पूजा आरती रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे से प्रारंभ हुई। भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने जगह-जगह टीवी स्क्रीन लगाई हुई थीं। इन पर आरती का सीधा प्रसारण किया गया। शक्तिपीठ मां चामुण्डा मंदिर में शाम को छप्पन भोग, फूलबंगला और कन्या लांगुरा भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed