फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Naval Kishori, Kanhaiya, your work is

Mathura News: नवल किशोरी, कन्हैया तेरो कारो है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Naval Kishori, Kanhaiya, your work is
नंदभवन में निर्जला एकादशी पर काव्य संगोष्ठी में कविता पाठ करते लोग
नंदगांव। निर्जला एकादशी पर नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर प्रांगण में पारंपरिक काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नंदगांव और बरसाना के ग्वालों ने एकत्र हो राधा-कृष्ण की महिमा का काव्य रूप में गुणगान किया। मंदिर परिसर में शाम को पद, छंद, सवैया और दोहों की रसधारा बहती रही।
विज्ञापन

संगोष्ठी की शुरुआत श्रीकृष्ण और बलराम के भव्य फूल बंगले में विराजमान होने के साथ हुई। नंदगांव के लोगों ने बरसाना से आए ग्वालों का पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पारंपरिक पंक्तियों के साथ जब दोनों पक्ष आमने-सामने बैठे, तो वातावरण में भक्तिभाव के साथ रसिकता भी झलकने लगी।
विज्ञापन

नंदगांव के ग्वालों ने कृष्ण की बाल लीलाओं और शौर्य का वर्णन करते हुए कहा, बरसाने में असल सुसरार हमारो, न्यारौ नातौ। वहीं बरसाना की ओर से राधाजी की महिमा का बखान करते हुए गाया, राधा हमारी गोरी-गोरी, नवल किशोरी, कन्हैया तेरो कारो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच कोई प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि आध्यात्मिक-सांस्कृतिक संवाद था, जो वर्षों से निर्जला एकादशी पर आयोजित होता आ रहा है। काव्य संगोष्ठी में गाए गए छंदों में राधाकृष्ण के प्रेम, तकरार, और मधुर मिलन के भाव प्रमुख रूप से उभरकर सामने आए।

नंदभवन के गोस्वामी समाज के मुखिया छैलबिहारी गोस्वामी के अनुसार यह परंपरा ब्रज की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर है, जो नई पीढ़ी को राधाकृष्ण की लीलाओं और भावनात्मक संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed