फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Naujheel's family falls ill in Delhi, mother and innocent son die

Mathura News: दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में नौहझील का परिवार बीमार, मां और मासूम बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Naujheel's family falls ill in Delhi, mother and innocent son die
नौहझील (मथुरा)। नौहझील थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के एक परिवार के पांच सदस्यों की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार रात को तबीयत बिगड़ गई। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती परिवार में से मां और दो साल के बेटे की मौत हो गई। मृतका का पति और एक बेटा व बेटी उपचाराधीन है। रविवार देर शाम शव लालपुर गांव आए। यहां मातम पसर गया। गमगीन माहौल में शवों का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नौहझील के लालपुर गांव का दिनेश पिछले 10 साल से नई दिल्ली के असोला इलाके के फतेहपुर बेरी में किराए के मकान में रहता है। वहां एक निजी फार्म हाउस में नौकरी करता है। दिनेश के परिवार में उसकी पत्नी अंजलि, 6 वर्षीय बेटी देवांशी, चार वर्षीय बेटा देवांश, दो साल का बेटा लड्डू है। दिनेश के भतीजे रवि ने बताया कि रविवार सुबह परिवार को जानकारी हुई कि दिनेश चाचा व उनकी पत्नी व बच्चों की तबीयत खराब है और सभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के लोग दिल्ली गए। वहां चाची अंजलि और उनके छोटे बेटे लड्डू को मृत पाया। दिनेश चाचा व उनके अन्य दो बच्चे देवांशी और देवांश उपचाराधीन मिले।
विज्ञापन


पहले जानकारी मिली कि सभी ने मांसाहार का सेवन किया, जिसके नुकसान करने के कारण तबीयत खराब हुई। बाद में जानकारी मिली कि शनिवार रात उन्होंने कमरे को गर्म करने के लिए आग जलाई थी, जिसके बाद वह सो गए। आग से निकला धुआं कमरे में भर गया और उससे दम घुटने से तबीयत बिगड़ी। रवि के अनुसार चाची अंजलि और उनकी बेटे लड्डू का शव रविवार शाम को गांव लगाया गया। यहां देर रात को शवों का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में एक साथ दो मौतों से मातम पसर गया। इधर, गांव वाले भी पीड़ित परिवार के घर शोक जताने को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतिम बार दिनेश नहीं देख पाया पत्नी-बेटे का चेहरा
दिनेश अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारण शवों के साथ गांव नहीं आ सका। दिनेश के भाई के आठ साल के बेटे यश ने चाची के शव को मुखाग्नि दी। दिनेश अंतिम बार अपनी पत्नी व बेटे का चेहरा भी नहीं देख सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed