फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nature walk path-way will be built from Vrindavan to Gokul

Mathura News: वृंदावन से गोकुल तक बनेगा नेचर वॉक पाथ-वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nature walk path-way will be built from Vrindavan to Gokul
मथुरा। विजन- 2030 के तहत नेचर वॉक पाथ-वे वृंदावन से गोकुल तक यमुना किनारे विकसित किया जाएगा। पाथ-वे के दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगेंगे और स्थानीय जैव विविधता का संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण, वन विभाग के सहयोग से 17 किमी लंबे पाथ-वे में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए विजन- 2030 के तहत डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष ये परियोजना प्रस्तुत की थी। इसपर सीएम योगी ने मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और तीर्थयात्रियों के लिए यमुना किनारे एक सुंदर और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करना है। अधिकारियों के मुताबिक, नेचर वॉक पाथ वे यमुना किनारे 2 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। जिसके तहत वन विभाग वृंदावन से गोकुल के बीच प्राकृतिक सौंदर्य को और निखारेगा।
विज्ञापन

पाथ-वे के दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जो न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि जैव-विविधता को भी बढ़ावा देंगे। इसके साथ ही नेचर वॉक वे पर फेसिंग, लाइट्स और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि इस परियोजना पर शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसको विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देगा पाथ-वे
वृंदावन-गोकुल नेचर वॉक पाथ वे के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। यह मार्ग मथुरा,वृंदावन आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पैदल यात्रा का अवसर प्रदान करेगा। पर्यटक यमुना किनारे शांति, हरियाली के बीच भगवान कृष्ण की लीलास्थली में भ्रमण का आनंद ले सकेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी एक मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प होगा, जो सुबह-शाम सैर के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed