फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   National contemplation camp will be held in May

मई में होगा राष्ट्रीय चिंतन शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
National contemplation camp will be held in May
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की अगुवाई में आगामी मई में राष्ट्रीय स्तर पर चिंतन शिविर होगा। इसमें देश और विदेश के कृष्ण भक्त एकमंच पर आकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए अपनी बात रखेंगे। अदालत में याचिकाकर्ता एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हुए विदेशी आक्रांताओं के अतिक्रमण से मुक्ति के लिए अदालत में लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने हजारों वर्ष पुराने साक्ष्य भी अदालत के सामने रखे हैं ताकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के हित में अदालत को अपना निर्णय सुनाने में कठिनाई न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन अब समय आ गया है कि देश दुनिया के कृष्ण भक्तों को एकमंच पर लाकर जोड़ा जाए और अपनी आवाज मुखर की जाए ताकि कृष्ण भक्तों में जन्मस्थान मुक्ति के लिए जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने बताया कि मई में राष्ट्रीय स्तर पर एक चिंतन शिविर का आयोजन करने का निर्णय न्यास ने लिया है।
विज्ञापन

इसमें देशभर के नामचीन संतों का सान्निध्य मिलेगा तो भाजपा नेता व प्रखर वक्ता सुब्रमण्यम स्वामी, हिंदूवादी नेता सुरेश चौहान, अश्विनी उपाध्याय, सांसद कृष्णपाल सिंह यादव, पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक लक्ष्मीनारायण शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिविर में देशभर के शिक्षाविद, अधिवक्ता, कारोबारी, उद्योगपति, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी, पत्रकार, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख लोगों के अलावा देश दुनिया के कृष्ण भक्त शिविर में एकमंच पर आकर चिंतन करेंगे। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया देशभर के प्रमुख हिंदूवादी संगठनों, धर्माचार्यों, संतों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि चिंतन शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी संभव हो सके और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए देश के कोने-कोेने में जागरूकता की लहर पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed